छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार 

उन्नाव।  पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन में महिला संबन्धी अपराधों की रोकथाम व उनसे संबन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बीघापुर पुलिस द्वारा छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।  एण्टी रोमियो प्रभारी उ0नि0 उमेश त्रिपाठी मय हमराह  हरेश कुमार ,  उषा सिंह , मनीषा पाल द्वारा थाना बीघापुर पर पंजीकृत मुकदमा  में अभियुक्त आशीष पुत्र विनोद कुमार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी  बेहटा भवानी थाना बीघापुर जनपद उन्नाव को ग्राम कैंची मोड़ से गिरफ्तार किया गया ।